अब तक 29,817 किसानों ने 1,11,610.88 टन धान बेचा, 30.7 प्रतिशत धान का उठाव, उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की ब्यवस्था से किसान संतुष्ट।
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। अब तक जिले में 29,817 किसानों से 1 लाख 11 हजार 610.88 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 238 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जा रही है।
ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी प्रारंभ होने तिथि से 13 दिसंबर तक जिले के 29,817 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 1,11,610.88 टन धान बेचा। सोमवार को 10,072.92 टन धान की खरीदी हुई है। मीलर्स द्वारा अब तक 30.7 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी
नवागढ़ विकास खण्ड के बुड़ेना उपार्जन केन्द्र में किसान खीक राम कश्यप ने बताया नया उपार्जन केन्द्र खुल जाने से किसानों को धान बेचने में सहुलियत हो रही है। वे 90 कट्टी धान बेचने आए हैं।
बारदाना को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। टोकन कटवाने और धान बेचने में के लिए राज्य सरकार द्वारा समुचित व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने धान खरीदने सरकार द्वारा की गई ब्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
धुरकोट उपार्जन केन्द्र में 215 कट्टी धान बेचने पहुंचे राकेश ने बताया उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
उन्होंने धान खरीदी व्यस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया।
इसी प्रकार ग्राम जगमहंत के किसान हीरा सिंह धुरकोट उपार्जन केन्द्र में 212 कट्टी धान बेचने आए थे।
उन्होंने बताया धान तौलाई एवं उपार्जन केन्द्र में समुचित व्यवस्था की गयी है।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में की व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।