ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव का स्वागत ग्राम वासियों ने की
छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 13 नवम्बर 2021, दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र के खारुन नदी तट रायपुर जिले सीमा से लगे अंतिम छोर का बड़ा ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत बनाने का शासन से प्रस्ताव आया है। जिसके विषय में 11 नवंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त अमलेश्वर ग्राम वासियों ने नगर पंचायत बनाएं जाने की प्रस्ताव का स्वागत किया।
जन प्रतिनिधियों ने अपने उदबोधन में संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने से हमारे गांव का विकास कार्यों में तेजी आएगी।
शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष पहल होता रहेगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के सीमा खारुन नदी तट पर बसा गांव अमलेश्वर महादेव घाट रायपुरा से लगा हुआ ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने से हमेशा विकसित सुसज्जित होगा। ग्राम वासियों ने भी अपनी बात रखी तत्पश्चात सर्व सहमति से विशेष ग्राम सभा आयोजन में नगर पंचायत बनाएं जाने का खुल कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच कु.नंदनी पोशु पठारी, मोरध्वज साहू जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अमलेश्वर के पंच और जन प्रतिनिधि गण ग्राम वासियों की गरिमा उपस्थिति में विशेष ग्राम सभा का आयोजन संपन्न हुआ।