ग्राम गोरबा विकास खंड बिलाईगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया

 ग्राम गोरबा विकास खंड बिलाईगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया 
    छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 11 नवंबर 2021, बैठक को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक डी.एन. साहू ने  संबोधित किया,संचालन महासचिव यू. के.साहू ने किया। अध्यक्षता संजय साहू जिलाध्यक्ष बिलाईगढ़ सारंगढ़ ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान और उपभोक्ता विरोधी जो तीन कानून बनाए हैं जो काला कानून है उसे तत्काल रद्द कर (1) किसानों की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बना कर, (1) धान प्रति एकड़ 25 क्विंटल  3000 की दर से खरीद करे और प्रति वर्ष 10 प्रतिशत कीमत में वृद्धि करे, (2)  सरकार किसानों के हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए, (3) किसानों की समस्त उपज को एमएसपी में खरीद करे, (4) किसी भी परिस्थिति में उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण अन्य उद्देश्य के लिए नहीं हो, (5) असीमित भंडारण का कानून रद्द हो, (6) कांटेक्ट फार्मिंग कानून रद्द हो। उन्होंने कहा कि छग के किसानों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई  लड़ेगी। बैठक में सुमन साहू, शिवा गोंड सरपंच डूरूमगढ, अलग राम साहू, टेंगनु पटेल तेंदुमुड़ी, डमरुधर साहू, कांसीराम साहू,आत्मा राम साहू, लक्ष्मी साहू, जगत साहू, मालिक राम साहू, लाला राम साहू, कार्तिक राम श्रीवास,एवं महेत्तर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे थे।