नगर पंचायत समोंदा के कुसमूंद गौठान में गोवर्धन पूजा कर गौ माता को खिचड़ी भोजन खिलाई गई
छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 6 नवंबर 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नरवा गरवा घुरवा के तहत ग्राम गौठान योजना कार्यक्रम अंतर्गत गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर पंचायत समोदा के कुसमूंद गौठान में गोवर्धन पूजा किया गया।
गौ माताओं को पूजा अर्पण कर खिचड़ी खिलाई गई, जिसमें ग्राम के प्रमुख नागरिक नंदकुमार साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत समोदा, श्रीमती सुनीता साहू पूर्व सरपंच कुसमुंद, ईश्वर साहू ,इंजी.सेवक साहू, तोमन साहू , नेतराम वांसे, बाला साहू, गौठान अध्यक्ष, सियाराम साहू, धनेस्वर साहू, रतनू साहू, रूपदास वनसे,पुनीत साहू, नारायण साहू, मुन्ना साहू,राधे लाल साहू, विद्याचरण साहू, योगेश्वर साहू, ठाकुरराम कुर्रे, जितेंद्र साहू, भोजराज यादव,छेदीलाल यादव, करन यादव और महिला स्व सहायता समूह के गैदी साहू ,पद्मनी साहू, रानी साहू व सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा पूजा अर्पण कर गौ माताओं को खिचड़ी खिला कर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम को संपन्न किया गया।