कलुआ बाबा मंदिर हरदी कला टोना में फलदार वृक्षारोपण किया गया।

कलुआ बाबा मंदिर हरदी कला टोना में फलदार वृक्षारोपण किया गया।
   छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 18 नवंबर 2021, स्वामी विवेकानंद ओपन रोवर क्रू बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सीनियर रोवर मेट महेंद्र बाबू टंडन जिला युवा समिति अध्यक्ष बिलासपुर के नेतृत्व में विगत दिनों 16 नवंबर को 26 वां जन्म दिवस के अवसर पर कलुआ बाबा मंदिर हरदी कला टोना बिलासपुर में विशाल फलदार वृक्षारोपण का कार्यक्रम क्रू के द्वारा किया गया। साथ ही साथ राकेश कुमार मेहरा राष्ट्रपति पुरस्कृत रोवर बांदीकुई राजस्थान के 15 नवंबर 2021 के 27 वा जन्म दिवस के अवसर पर उनके नाम से भी छत्तीसगढ़ में फलदार वृक्षारोपण क्रू के द्वारा किया गया और क्रू के सभी रोवर के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इसी प्रकार क्रू के रोवर के जन्म दिवस के मौके पर इसी तरह से विशाल फलदार वृक्षा रोपण का कार्यक्रम हमेशा किया जाना है और वृक्ष का बड़ा होने तक का देखरेख किया जाएगा। क्रू के रोवर ने यह ठाना की हर वर्ष 5000 वृक्षों का रोपण और संरक्षण किया जाना है और आगे व साथियों के साथ मिलकर इस संख्या को बढ़ाने का संकल्प लिया। रोवर लीडर डॉ. सोमनाथ यादव ने युवाओं को संदेश देकर संबोधित करते हुए कहा कि हमें बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ अभियान से जुड़ कर जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। इस दौरान स्वामी विवेकानंद ओपन रोवर क्रू बिलासपुर सोनू नवीन, विशाल पटेल ,आशीष नेताम ,शिवा यादव, दुर्गेश कौशिक ,रमन केवट, गोपी यादव, आकाश साहू,क्रिस ,करन, प्रताप इत्यादि रोवर मुख्य रूप से उपस्थित थे।