प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व मंत्री डॉ. डहरिया के निर्देशानुसार जन जागरण पदयात्रा आरंग के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व मंत्री डॉ. डहरिया के निर्देशानुसार जन जागरण पदयात्रा आरंग के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा।
 छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 22 नवंबर 2021, प्रदेशाध्यक्ष श्री मरकाम और मंत्री डॉ.डहरिया के निर्देशानुसार आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलाएं जा रहे जन जागरण पदयात्रा 21 नवंबर को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला रायपुर के विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत ग्राम डिघारी ग्राम खौली पहुंचा। ग्राम डिघारी में बीच गली में जन जागरण पदयात्रा दल महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलते हुए भ्रमण की गई।   गांव के पूर्व सरपंच नकुल साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के विकास कार्य की गांव वाले को विस्तार से जानकारी दिए गए।      
    हरि बंजारे ने संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी तत्पश्चात जन जागरण पदयात्रा दल ग्राम खौली पहुंचा। भारी संख्या में ग्राम वासियों ने पदयात्रा दल की अगवानी की। जोन प्रभारी हरि बंजारे ने विस्तार से संगठन के बारे में ग्रामीणों के बीच जानकारी दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारिका साहू ने कृषि नीति के बारे में ग्रामीणों के बीच चर्चा की।                                     श्री साहू ने बताया कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है। लगातार किसानों की हित के काम कर रही है। श्री साहू ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में बताया मैंने अपने राजनीतिक जीवन में आज तक ऐसा विकास किसी विधानसभा में नहीं देखा जो कि डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग के लिए कर रहे हैं।                  उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरि बंजारे, संत राम सतनामी युवा सक्रिय कार्यकर्ता, द्वारीका साहू, श्रीमती शारदा देवी वर्मा,मन्नूलाल साहू,थानसिंग साहू,भूषण साहू,उत्तम टंडन,हिरेश चंद्राकर खौली,घसिया राम साहू ,रूपेंद वर्मा , मोहन साहू,धनाजी चंद्राकर खौली सरपंच प्रतिनिधि,किशन साहू, राकेश पुरेना,नकुल साहू बल्ला धीवर डॉ.भरत चंद्राकर,टेमन साहू, मुकेश गीतलहरे, सूरज भारती, दिपेश गिलहरे आदि महिला व पुरुष ग्राम वासियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे थ।