छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़।18 नवंबर 2021, जिला बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसाडीह में संचालित आस्था च्वाइस लोक सेवा केन्द्र में ग्रामीण जनों को आयुष्मान कार्ड ई श्रम कार्ड वितरण किया गया। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुविधा के लिए जरूरत मंद लोगों आवश्यक हैं। साथ ही साथ आज शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर श्रम विभाग से भी लाभ लेने ई श्रम कार्ड ग्रामीणों की महत्वपूर्ण जरूरत की चीज बन गई हैं। आस्था च्वाइस लोक सेवा केन्द्र में कार्यरत शीतल कुमार मतवाले ने श्रीमती बसंती बर्मन उनके साथ उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को आयुष्मान कार्ड ई श्रम कार्ड वितरण करते हुए बताया कि ग्रामीण जनों को आयुष्मान कार्ड ई श्रम कार्ड बन कर उन्हे प्रदाय किए जाने पर उनके चेहरे पर मुस्कान और मन में काफी उत्साह की माहौल बना हुआ हैं। जिन लोगों का उक्त कार्ड बने हैं उनको वितरण की जा रही हैं।
बचे हुए जरूरत मंद लोगों का भी कार्ड बनाया जाएगा।
युवा सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा संचालित आस्था च्वाइस लोक सेवा केन्द्र द्वारा जनहित में अहम भूमिका निभा जन सुविधा उपलब्ध कराते रहे हैं।
पिछले पंचायती राज कार्यकाल से वे लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से लोगों को सेवा दे रहे हैं। अब वर्तमान में ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच ग्राम प्रधान बन अपने स्तर पर समर्पित भाव से सबका साथ सबका विकास समानता बना कर ग्राम में सभी का जन समस्याओं को लेकर सार्थक प्रयास किया जा रहा हैं।
पिछले 2010 से 2019 तक दो कार्यकाल तक प्रमोद कुमार जांगड़े और उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा जांगड़े सरपंच रहें। जिनके द्वारा ग्रामीणों को जनहित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विशेष रूप से नहीं दिला पाया था। जिनकी भ्रष्टाचार अनियमितता की खुली पोल आइने की तस्वीर की तरह साफ लोगों की दिखाई दे रहे हैं। जिस विश्वास से ग्राम पंचायत के जनता ने उन्हें एक संपन्न परिवार से होने के कारण जनहित कार्यों में ध्यान देंगे कर चुने थे पर दो कार्यकाल में खरे नहीं उतर पाए। वर्तमान में सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा सभी ग्राम वासियों को लेकर उनके साथ दुख सुख में सहभागिता निभाते हमेशा देखा जाता हैं।
ग्रामीण जनों में उनके कार्यों से खुशी और उत्साह महसूस किया जा रहा हैं।