डीजेंद्र कुर्रे सतनामी समाज में कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने

*डिजेन्द्र कुर्रे सतनामी समाज में कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने*

बसना:- सतनामी समाज छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी डिजेन्द्र कुर्रे को मिली है।अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजाराम बनर्जी एवं यूथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी के नेतृत्व में प्रदेश, जिला एवं ब्लाक इकाई का गठन कर रहे हैं।समाज को संगठित कर समाज मे एकता लाने के लिए सतनामी समाज के सभी पदाधिकारियों ने खूब मेहनत कर रहे हैं।
        नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे ने सभी समाज के शुभचिंतको एवं पदाधिकारियों का आभार जताया।साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बाबा गुरुघासी के बताए राश्ते में चलकर हमें सत्य के संदेश को प्रचार प्रसार करना एवं समाज को जागृत करना मुख्य उद्देश्य है।समाज मे फैले ढोल आडम्बर, रूढ़िवादी, सामाजिक कुरीतियों को हटाना बहुत ही नितांत आवश्यक है।उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लिए सदा कार्य करते रहूँगा।मुझे गर्व है कि मैं एक सतनामी हूँ।हमेशा समाज के प्रति सतत प्रयत्नशील एवं सजग रहकर कार्य करने की बात कही।
        संगठन को मजबूती के लिए एवं जिला अध्यक्ष बनने के लिये समाज के सभी कर्मठ ऊर्जावान पदाधिकारी जिसमे डॉ राजाराम बनर्जी,दीपक मिरी, राजेश चतुर्वेदी,एच डी रात्रे,लखन लाल कुर्रे, नरेंद्र बोरे,गोकुल रात्रे,हेमन्त खटकर, बद्री विशाल जोल्हे,शंकर लहरे,लोकनाथ खूंटे, चंद राम भास्कर,विजय घृतलहरे,मुकेश जांगड़े,नीरज खूंटे,बलराम मधुकर,राहुल भास्कर,जीतू नवरंग,खिलेश बंजारे,धनेश्वरी रात्रे,कंचन रात्रे,बेबी कुर्रे,दौलत रात्रे के अलावा अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिए।