ग्राम नंदेली के श्रीमद भागवत कथा यज्ञ में जैजैपुर विधायक श्री चंद्रा सह परिवार नृत्य करते थिरके।

ग्राम नंदेली के श्रीमद भागवत कथा यज्ञ में जैजैपुर विधायक श्री चंद्रा सह परिवार नृत्य करते थिरके।
     छत्तीसगढ़ महिमा जैजैपुर। 14 नवंबर 2021,  जिला जांजगीर चांपा के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम नन्देली के निवासियों से जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा का प्रेम इतना है कि वह विगत दिनों 8 नवंबर 2021से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में दूसरी बार पुनः 10 नवंबर को उनके धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता देवी चन्द्रा अपने क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि हेतु व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किए। साथ ही सपरिवार भक्ति में डूबे नृत्य कर कथा का रस पान किए। विधायक के साथ भुनेश्वर राठौर जी भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। ग्राम नंदेली के ग्राम वासियों ने श्रीमद भागवत कथा यज्ञ में भगवान की भक्ति में मंत्र मुग्ध होकर विधायक श्री चंद्रा के सह परिवार साथ नृत्य किया। केशव प्रसाद चंद्रा ने सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान हेतु जन जागृति अभियान चलाते हुए लोक कल्याण और जनहित में कार्यक्रम श्रीमद भागवत कथा यज्ञ आयोजन करने पर सभी ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भगवान की भक्ति में डूबे रमे उपस्थित संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों श्रोताओ को बुरे कर्म दुर्गुण को त्याग कर सदाचार अपना कर सत मार्ग में चल मानव जीवन को सफल बनाने की बात कहते हुए ग्रामीण जनों की मांग पर मूलभूत सुविधाओं को निर्माण विकास कार्यों लेकर विशेष पहल करने का आश्वासन दिया।
श्रीमद भागवत कथा यज्ञ आयोजन कार्यक्रम में कथा सुनने आस पास के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।