कलेक्टर ने जिले वासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील,
छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा। 4 नवम्बर, 2021, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले वासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में सभी के लिए सुख,समृद्ध जीवन और खुशहाली की कामना की हैं। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा है कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।