ग्राम चिचपोल वि.ख. कसडोल में संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुआ
छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 10 नवंबर 2021, जिला बलौदाबाजार के ग्राम चिचपोल विकास खंड कसडोल में संयुक्त किसान मोर्चा के किसान प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की तमाम समस्या के समाधान के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डी.एन. साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के द्वारा तीन कृषि बिल पारित किए गए हैं, उसे तत्काल रद्द करनी चाहिए। आज तीन बिल को रद्द कराने के लिए दिल्ली के चारों ओर बार्डर में लाखों किसान बैठे हैं जिनमें से लगभग 750 किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि छग के किसानों की फसल प्रति एकड़ 25 क्विंटल 3000 रूपए की दर से खरीदी किया जाए और एम.एस.पी.की गारंटी कानून बने तथा प्रति वर्ष दर में 10% की वृद्धि हो।
प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध हो।
किसानों के समस्त उपज को सरकार एम.एस.पी. में खरीदे। कृषि एवं उपजाऊ भूमि को अन्य उद्देश्य के लिए अधिग्रहण नहीं किया जाए कार्यक्रम का संचालन यू.के. साहू ने किया। बैठक में दीनदयाल मांझी,गणेश रत्नाकर चरौदा,मनहरण दास मानिकपुरी सोनाइडीह,मनीराम साहू नारायण माझी लाटा, श्यामता मांझी,रामगोपाल नवरंगे, संतोष कुमार यादव,इतवारी राम यादव,छबीलाल यादव, भूखन बंजारे, रामेश्वर पटेल,सीताराम पटेल,आनंद राम कैवर्त्य, सुनील पटेल, दशरथ यादव,गणेश कैवर्त्य, अशोक माझी, बट्टूलाल पैकरा आदि किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।