संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों का बैठक ग्राम कोसीर में आयोजित किए गए
छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 22 नवंबर 2021, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों का बैठक ग्राम कोसीर वि.ख.पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा में सावित्री फुले उच्च.मा.विद्यालय में आयोजित किया गया बैठक में सैकड़ों किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.डी.एन.साहू संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़,अध्यक्षता संतोष यादव ने किया।
संचालन संयुक्त मोर्चा के महासचिव यू.के.साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि संजय शाह जिलाध्यक्ष सारंगढ़, दीनदयाल मांझी जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार,भगेला कश्यप जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा,सुखराम खुंटे बिलासपुर जिला,कृष्ण कुमार कश्यप जिला उपाध्यक्ष बलौदा बाजार,बद्री प्रसाद साहू एवं इतवारी यादव रहे थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि,छग में संयुक्त किसान मोर्चा अपनी आठ सूत्रीय विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन रत है, जिसमे 1. खरीफ एवं रबी की फसल को प्रति एकड़ 25 क्विंटल, 3000 रुपए के दर से खरीदी एवं 10% प्रति वर्ष वृद्धि किया जाए।
2. कृषि उपज के समस्त उत्पादन को सरकार MSP में खरीद करे।
3. MSP की कानून बने।
4. प्रत्येक खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाई जाए।
5. सोसायटी के माध्यम से खाद, और दवाई,किसानों को घर पहुंच हो।
6. सोसायटी प्रतिदिन वर्ष भर आफिस समय पर आठ घंटे खुले एवं किसानों के समस्त लेन देन डिजिटल हो।
7. किसानों को सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क मिले।
8. कृषि भूमि का अधिग्रहण अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाता के साथ किसी भी प्रकार से कोई भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में शत्रुहन यादव, हिर्री बुधराम साहू, गीता खन्ना हिर्री, कुंवर सिंह धीवर कोसा, मेला राम साहू बिलारी, भक्तु साहू मुलमुला, आजू राम धाबाडीह, सुरेश पटेल, नारायण पटेल, सुखराम केवट, हल्काराम दिनकर, पंचू बंजारे भदरा , विमल पटेल,कलेश दिनकर,संजय कुमार साहू, सुमन साहू खोरसी, इत्यादि संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।