लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती कुर्मी समाज के द्वारा ग्राम धोबघट्टी विकास खंड लोरमी, जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली।17 नवंबर 2021, विगत दिवस 10 नवम्बर 2021 को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती कुर्मी समाज के द्वारा ग्राम धोबघट्टी विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष छ.ग.,अध्यक्षता बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) छ.ग., अतिविशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, श्रीमती छाया वर्मा सांसद राज्यसभा,विनोद वर्मा सलाहकार मुख्यमंत्री (कैबिनेट मंत्री दर्जा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरणमयी नायक अध्यक्ष राज्य महिला महिला आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा) छ.ग., विनोद चन्द्राकर विधायक महासमुंद एवं संसदीय सचिव, अजय चंद्राकर विधायक कुरुद पूर्व मंत्री, श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया,केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर , श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली,अग्नि चंद्राकर अध्यक्ष बीज विकास निगम छ.ग., श्रीमती ममता चंद्राकर कुलपति संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़, प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग, प्रवीण वर्मा सदस्य लोक सेवा आयोग छ.ग.के गरिमामय समारोह में उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन जिला मुंगेली को उत्कृष्ट कार्य हेतू सम्मानित किया गया। उमाशंकर कश्यप के द्वारा बच्चों के सुरक्षा एवं बच्चों के अधिकार के लिए आस्था समिति द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन परियोजना में 7 वषों से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कोविंड -19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं वैक्सीन टीकाकरण के जन जागरूकता अनेकों गांवो में लोगों को जागरूक किया है। संस्था के युवा कार्यकर्ता को सम्मान प्राप्त होने पर संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के द्वारा बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए उमाशंकर कश्यप को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संस्था के ओर से चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक कबीरधाम,राजेश गोयल,निशा यादव, प्रभा जांगड़े, संजय कुमार बघेल,लक्ष्मीनारायण सोनवानी,हितेश कुमार कश्यप,सविता कार्के,गोपाल प्रसाद सिंगरौल,चित्रारेखा राडेकर,महेश निर्मलकर, रामलाल पटेल एवं संस्था के साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।