ग्राम संडी के गौठान में मनाया गया देवउठनी एकादशी



ग्राम संडी के गौठान में मनाया गया देवउठनी एकादशी
  छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 नवंबर 2021, देवउठनी पर्व के पावन बेला पर ग्राम पंचायत संडी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर मयंक चर्तुवेदी के द्वारा गौठान का भ्रमण किया गया।
 इस अवसर पर  प्रदीप शर्मा ने गौठान को रोजगार का केंद्र बनाने पर जोर दिया। इसके साथ साथ ही गौठान में उनके द्वारा तुलसी पूजा कर देवउठनी पर्व मनाया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के सभापति श्रीमती अनीता थान सिंह साहू, ग्राम पंचायत संडी के सरपंच महेश साहू, ग्राम पंचायत नारा के सरपंच हेमंत चंद्राकर, ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच  पुरुषोत्तम धीवर, ग्राम पंचायत खमरिया के सरपंच पाटिल, ग्राम पंचायत पिपरा के सरपंच वीर सिंह वर्मा,गौठान के अध्यक्ष भागी राम साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग,।कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्राम पंचायत संडी के सम्मानित पंच गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी बडी संख्या में उपस्थित थे।