मंत्री डॉ.डहरिया मंदिर हसौद में आस्था एवं भक्ति के महापर्व छठ पूजा में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 11 नवम्बर 2021, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया मंदिर हसौद में छठ पूजा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पंचायत मंदिर हसौद में छठ पूजा घाट के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को नगरीय विकास विभाग की अधोसंरचना मद से 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।