विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताआयोजित

विकास खण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बसना/रोहिना - खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला महासमुन्द (छ.ग.) के तत्वधान में विकास खण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता बसना द्वारा  स्कूल खेल मैदान रोहिना में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 15-25 वर्ष (08 जनवरी 2022 की स्थिति में) तक के बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाड़ियों का चयन किया गया, इसमें चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे, जिसमें 100 मी. दौड़ प्रथम सरोजनी सुखापाली, द्वितीय नंदिता पटेल दुर्गापाली, 200 मी. दौड़ प्रथम टीनम पटेल दुर्गापाली, द्वितीय विनिता बड़े साजापाली, गोला फेंक प्रथम सरोजनी सुखापाली, द्वितीय विजयी दलदली, 400 मी. दौड़ प्रथम टीनम पटेल दुर्गापाली, द्वितीय भागवती यादव, 800 मी. दौड़ प्रथम जानकी पटेल भूकेल, द्वितीय इशिका ताण्डी भूकेल, लम्बी कूद प्रथम नीलम यादव  दुर्गापाली, द्वितीय डिम्पल पटेल दूर्गापाली, उंची कूद भागवती यादव बड़े साजापाली, कबड्डी में प्रथम रोहिना, द्वितीय दुर्गापाली, रस्साकसी में प्रथम भूकेल, द्वितीय दुर्गापाली की टीम विजय रही ! 
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों में कबड्डी के लिए बिजली यादव, संध्या सिदार, सोनी प्रधान, मंजू सिदार, शशि रात्रे, वंदना पटेल, ईश्वरी पटेल, ईशिका ताण्डी, कमला पटेल, बबिता पटेल, डिम्पल पटेल का चयन किया गया, रस्साकसी में अन्नपूर्णा बघेल, ईशिका ताण्डी, अनिता, अम्बे, विनिता पालेश्वर, पवित्रा यादव, पूजा का चयन हुआ ! खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला महासमुन्द ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धा बसना ब्लॉक के ग्राम रोहिना में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उग्रसेन पटेल प्राचार्य बड़े साजापाली, अध्यक्षता निमंकर पटेल प्राचार्य दुर्गापाली, विशिष्ट अतिथि अजय जायसवाल प्राचार्य  रोहिना, निर्णायक एवं क्षेत्रिय खेल विकास समिति के सदस्यों में हेमन्त बारीक, केशव सेठ, इमरान दयाला, एस एन ठाकुर, अक्षय सिदार, खीरसागर कैवर्त, दुर्योधन पटेल, सादराम अजय, शंभूनाथ प्रधान मीडिया की ओर से सुरोतीलाल लकड़ा रणभूमि छत्तीसगढ़, शंकर लहरे छत्तीसगढ़ महिमा, अशोक चौहान जे जे न्यूज़, बुद्धूराम यादव पत्रिका, फगुलाल रात्रे धमाका 36 शिक्षकों में रूपधर पटेल, जयदेव साहू, संजय ताण्डी, संतोष टंडन कुजूर जी एवं खिलाड़ी गण सहित ग्रामीण जन व दर्शक उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का संचालन केशव सेठ राष्ट्रीय एम्पायर एवं उपाध्यक्ष क्षेत्रिय खेल विकास समिति सरायपाली ने किया !