महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति संचालित,अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति संचालित,
अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम
     छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवंबर 2021, मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा श्रीमति अभिलाषा बेहार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के मार्गदर्शन, उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 14 नवम्बर 2021 को कस्तुरबा छात्रावास चातरखार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, अति विशिष्ट अतिथि डी.आर.अंचला पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी श्रीमती माधुरी धिरही, विरेंद्र क्षत्रीय थाना प्रभारी फास्टरपुर, छात्रावास अधीक्षिका कुमुदिनी एक्का, ग्राम पंचायत सरपंच रेखकुमार दिवाकर, उपसरपंच घृतलहरे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत के द्वारा बताया गया कि इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू  की जयंती होती है। 14 नवंबर का दिन जवाहर लाल नेहरू को समर्पित किया गया है। दरअसल जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद स्नेह था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव एवं देश को आजाद करवाने व स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चाचा नेहरू हमेशा कहते थे कि देश के स्वर्णिम विकास में बच्चे की अहम भागीदारी है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अति विशिष्ट डीआर अंचला पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक सप्ताह तक बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जनजागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है  ! जिसमें साइबर सेल,आनलाईन ठगी के सिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, की जानकारी दिया। सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन 24 घंटा फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा है, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बालकों के देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई । अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बच्चों के द्वारा रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुर्सी दौड़, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र, पेन, कापी से सम्मानित किया गया। इस अभियान में उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन,काउंसलर निशा यादव,टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण सोनवानी, सविता कार्के, संजय बघेल, प्रभा जागड़े, हितेश कुमार कश्यप, नंदकिशोर राठौर एवं वालेंटियर प्रीति की उपस्थिति रही।