मुंगेली एसडीएम अमित कुमार ने किया ग्राम बुंदेली, भरदा,धपई, बामपारा और भरुवागुडा में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 14 नवम्बर 2021, कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर कोविड-19 की संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए टीकाकारण अभियान का लगातार संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के विकास खण्ड मुंगेली के
ग्राम बुंदेली, भरदा, धपई, बामपारा और भरुवागुड़ा में टीकाकरण अभियान का संचालन किया गया। मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने इन गांवों में संचालित टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगो को टीकाकरण केंद्र में पहुँचकर स्वयं की , परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए नि:शुल्क टीका लगवाने की सलाह दी। तत्पश्चात अमित कुमार ने वहां संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया और सम्बधितो को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर टीकाकरण केंद्र में नोडल अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।