मिलन समारोह से समाज में भाईचारा और प्रेम
बढ़ता है : आनंद देवांगन
देवांगन समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न।
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवम्बर 2021, दीपावली महापर्व समापन भले ही हो चुका है, लेकिन विभिन्न समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह का सिलसिला जारी है। इसी तारतम्य में देवांगन समाज मुंगेली द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन विगत दिनों 10 नवम्बर को पटवा पारा स्थित देवांगन भवन में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माता परमेश्वरी की स्थापित प्रतिमा को पूजा अर्चना कर समाज के लोगो द्वारा समाज की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाज के लोग एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हुए शिक्षा, व्यापार और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे से आपसी भाई- चारे के साथ रहने की बात कही। इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देते हुए युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की भी बात कही। दीपावली समारोह में माता परमेश्वरी महोत्सव की भी चर्चा की गई। जिसमें आगामी 5 दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 की तिथि तय की गई। 5 दिवसीय महोत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के उभरते हुए टेलेंट लोगों को भी मंच दिया जाएगा। जिससे अपनी प्रतिभा व टेलेंट को दिखा सकेंगे। इस अवसर पर युवा देवांगन समाज के अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, माता परमेश्वरी महोत्सव के अध्यक्ष पवन देवांगन, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन (यूटूबर), सुदामा देवांगन, विनोद देवांगन, अमरनाथ देवांगन, शत्रुहन देवांगन, विष्णु देवांगन, जगदीश देवांगन, पंचू देवांगन, अजय देवांगन, बलराम देवांगन, प्रेम देवांगन , राजा, नानू, विनय, तीरथ, देवेश, ओमकार, गोलू, बंटी, पप्पू, वीरू, कमल एवं गायक रतन देवांगन सहित बड़ी सँख्या में समाज के लोग मौजूद थे।