सतनामी समाज के पदाधिकारीयो की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला,14, नवंबर को पामगढ़ में

*सतनामी समाज के पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला 14 नवम्बर को पामगढ़ में*

*समाज के समग्र विकास के लिए पब्लिक ट्रस्ट की होगी लांच*

*आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में पदाधिकारियों में नेतृत्व क्षमता के गुर सिखाए जाएंगे*

*रायपुर:-* सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में आगामी 14 नवम्बर को पामगढ़ ,जिला -जांजगीर(चाम्पा) में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।समाज के प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यालय प्रभारी नरेंद्र बोरे ने बताया कि सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के ब्लाक से प्रान्त तक के सभी नियुक्त/मनोनीत सामाजिक पदाधिकारियों में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए एक दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व ने लिया है,साथ ही समाज हित मे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पब्लिक ट्रस्ट के लांचिंग एंव उनके कार्यक्षेत्र एंव उद्देश्य पर चर्चा की जाएगी।यह शिविर बहुत ही महत्वपूर्ण है।समाज के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री राजाराम बनर्जी जी के अध्यक्षता एंव युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मिरी,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष श्रीमती सुशीला जोशी,अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी जी के गरिमामयी उपस्थिति में तथा समाज के सम्मानीय बुद्धिजीवी वर्गों की उपस्थिति में यह शिविर सम्पन्न होगा।सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के ब्लाक स्तर से लेकर प्रान्त स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में उपस्थित होने की अपील की जाती है।उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यालय प्रभारी नरेंद्र बोरे ने दी है।