पेट्रोल डीजल गैस महंगाई को लेकर केंद्र सरकार
विरूद्ध भीम रेजिमेंट ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 18 अक्टूबर 2021, जिला जांजगीर चांपा के थाना व तहसील
नवागढ़ के राछा चौक में भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय सैकड़ों से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और महंगाई पेट्रोल डीजल का दाम केंद्र सरकार कम करें कहते हुए नारे बाजी की।
आम जनता की जरूरत मंद दैनिक उपयोग की वस्तु गैस पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर उतर कर नाराजगी जताते हुए भीम रेजिमेंट के जिले जांजगीर चांपा के सभी पदाधिकारियों ने केद्र सरकार के नाम से नारे बाजी की। तहसीलदार नवागढ़ को करीब 2:00 बजे के लगभग आज 18 अक्टूबर 2021 को ज्ञापन सौंपा।