पवनी में दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंद्रदेव प्रसाद राय, महंत राम सुंदरदास, संदीप साहू,विक्रांत साहू शामिल हुए

 पवनी में दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंद्रदेव प्रसाद राय, महंत राम सुंदरदास, संदीप साहू,विक्रांत साहू शामिल हुए
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 23 अक्टूबर 2021, प्रति वर्ष के भांति आयोजित विजय दशमी दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत पवनी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में संपन्न हुए। जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय, महंत राम सुंदर दास  अध्यक्ष गौ सेवक आयोग,संदीप साहू तेलघानी बोर्ड अध्यछ व विक्रांत साहू जिला पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत पवनी के दशहरा पर्व उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। आमजनो के बीच जा कर श्री राय संसदीय सचिव ने उनकी समस्याओं को सुना व पवनी के विकास हेतू विभिन्‍न निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा किया। 
साथ ही दशहरा पर्व उत्सव आयोजन करने पर समस्त ग्राम वासियों को विजय दशमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आस पास के विभिन्न स्थानों से अधिक संख्या में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुज शर्मा की आयोजन को देखने ग्रामीण जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे थे