मंत्री डॉ.डहरिया का सरायपाली दौरा करेंगे विभिन्न निर्माण विकास कार्यों की भूमिपूजन लोकार्पण
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 13 अक्टूबर 2021, प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का आज विधान सभा क्षेत्र सरायपाली आगमन पर मंत्री जी विभिन्न निर्माण विकास कार्यों की भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे।
पार्टी के विभिन्न संगठनों और क्षेत्र वासियों ने नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की सरायपाली नगर आगमन पर उनके भव्य स्वागत सत्कार करने पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं।
क्षेत्र के सभी चौंक मुख्य स्थानों पर मंत्री जी की आगमन स्वागत को लेकर बैनर फ्लेक्स पोस्टर में हार्दिक अभिनंदन वंदन संदेश से अटे पड़े हुए से आम जनता में हर्ष व्यक्त है। क्षेत्र वासियों जन प्रतिनिधियों द्वारा मंत्री जी की आगमन को लेकर विशेष रूप से पूर्ण तैयारी स्वागत में कर लिया गया हैं।