सतनामी महासभा का सरायपाली बालसी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

सतनामी महासभा का सरायपाली में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन


सरायपाली -  सतनामी समाज जिला इकाई महासमुन्द (छ.ग.) का जिला स्तरीय महासभा 31 अक्टूबर 2021 रविवार को सतनाम भवन बालसी (सरायपाली) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी सम्मानीय अतिथियों के आगमन का प्रोटोकॉल प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र बोरे द्वारा जारी किया गया है, जिसमें सर्व सम्मानीय श्री डॉ राजाराम बनर्जी
प्रदेश अध्यक्ष, श्री एच डी रात्रे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्री दीपक मिरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्रीमती सुशीला जोशी प्रदेश अध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ) सहित समस्त आमंत्रित सम्मानीय अतिथिगण अपने निवास स्थान से प्रातः 9 बजे प्रस्थान, रेस्ट हाउस (फारेस्ट)सरायपाली 12 बजे आगमन, 12 बजे 12:15 तक स्थानीय जनपद पंचायत अध्यक्ष एंव जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती कुमारी भास्कर द्वारा आत्मीय स्वागत। रेस्ट हाउस में प्रतिनिधियों से संक्षिप्त चर्चा एंव जलपान उपरांत 12:30बजे कार्यक्रम स्थल /सतनामी महासभा के लिए प्रस्थान। 12:30 से 1 बजे तक बाबाजी के जैतखाम स्थल पर पूजा अर्चना/मंच पर गरिमामयी आगमन।आसन्दी ग्रहण 1 से 1:30 तक मंचस्थ अतिथियों का स्वागत/अभिनन्दन। 1:30से 1:40 तक प्रदेश महासचिव श्री लखन कुर्रे के द्वारासंक्षिप्त स्वागत उदबोधन/सतनामी समाज पर प्रस्तावना, 1:40से 3 बजे तक समाज के महासभा पर विषयानुसार अतिथियों के द्वारा मार्गदर्शन/सम्बोधन। 3 से 3:30तक जिले केसामाजिक पदाधिकारियों  लिए नियुक्ति पत्र जारी माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा। 3:30 से 4 तक समाज के साधु संतों का सम्मान। 4 से 5 तक समाज के नव नियुक्त प्रतिनिधयों /सामाजिक जनों का सुझाव एंव मार्गदर्शन आमंत्रित। 5 से 5.15 तक जिलाध्यक्ष सतनामी समाज श्री दौलत प्रसाद रात्रे के द्वारा आभार प्रदर्शन। 5:30 से सम्मान सभा का समापन करने की घोषणा। तथा उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों व सामाजिक जनों का अपने गृह निवास की ओर प्रस्थान।
        उक्त जानकारी श्री धनेश्वर भास्कर जी द्वारा दिया गया |