सरसीवा दशहरा पर्व लोककला मंच छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय


सरसीवा दशहरा पर्व लोककला मंच छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत सबसे बड़ा ग्राम पंचायत सरसीवां में चम्पा निषाद की लोक कला मंच छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने उपस्थित होकर लोक कला मंच की सांस्कृतिक कार्यक्रम की  उद्घाटन कर शुभारंभ किया। श्री राय ने सभी दर्शकों  क्षेत्र और ग्राम वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दशहरा पर्व उत्सव में बुराइयों को निकाल कर अच्छाइयों को ग्रहण करना चाहिए।
 हमेशा सत्य की जीत होती है असत्य का हमेशा नाश होता है। श्री राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार जताया।