ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत मुंगेसर का नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में विलय मंत्री डॉ.डहरिया के समक्ष
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 27 अक्टूबर 2021, विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम मुंगेसर के ग्रामीणों ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष अपने गांव को नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में सम्मिलित करने की मांग की। जिस पर डॉ.डहरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत मुंगेसर को नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में शामिल करने की अनुशंसा की तथा मंत्री जी की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ग्राम मुंगेसर का नवीन नगर पंचायत चंदखुरी में विलय की गई। गांव का नगर पंचायत में विलय होने पर ग्रामवासियों व स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त की। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर, सरपंच मुंगेसर हेमंत कोटराने, फुटकर व्यपारी संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल स्वरूप वर्मा, कोषाध्यक्ष जितु देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष चेतन वर्मा, सौरभ चंद्राकर, कमलेश साहू , योगेश नायक, देवेंद्र साहू ,विनोद वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि निखिल देवानंद वर्मा आदि हैं।