चंद्रदेव प्रसाद राय ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 20 अक्टूबर 2021, पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने शिक्षा विभाग बलाैदाबाजार कसडोल द्वारा आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता के तहत होने वाले खेल में 5 संभाग के खिलाड़ी अपने जौहर दिखाएंगे। जिसमें बच्चों के चहुंमुखी विकास की दिशा में ऐसी प्रतियोगिता का बड़ा महत्व है। श्री राय ने इस चार दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव बनने से पहले शिक्षा विभाग से जुड़े रहे और वे जिले बलौदाबाजार के शिक्षाकर्मी नेता के रूप में जाने जाते रहे थे। वे निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए आम जनता के बीच उनके दुख सुख में सहभागिता निभाते हुए आमंत्रित सभी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और शिक्षकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।