वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 2 अक्टूबर 2021, जिले बलौदाबाजार के वनांचल क्षेत्र मुख्यालय ग्राम पंचायत बया विकास खंड कसडोल में महात्मा गांधी के जयंती की अवसर पर गांधीजी उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
ग्राम पंचायत बया की सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं,वे महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। महात्मा गांधी ने पूरी उम्र सिर्फ देश हित विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने जीवन में कभी भी कोई राजनीतिक पद नहीं ली और उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बया सचिव प्रेमसाय पालेश्वर,पटवारी प्रकाशदास मानिकपुरी,अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव मनीराम पंकज,उप सरपंच ईश्वर रोजगार सहायक सत्यवान रात्रे, पंचगण कुंदन भोई,उतरा कुमार,सुशीला भोई, एवं ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।