ढनढनी के स्कूली बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने के लिए है मजबूर

ढनढनी के स्कूली बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने के लिए है मजबूर
     अनिल जांगड़े गौंतरिहा संवाददाता
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदा बाजार। 16 अक्टूबर 2021, जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर ग्राम पंचायत ढनढनी के प्राथमिक शाला भवन काफी जर्जर हो चुका है जगह- जगह कमरों के दीवारों पर दरारें हैं बरसात के दिनों भवन के अतिरिक्त कमरों में पानी भर जाता है। शिक्षक मोहित वर्मा ने बताया कि ग्राम के बीच बस्ती से करमनडीह मार्ग कांक्रीट सड़क बनाई गई है किन्तु नाली की सुविधा नहीं होने से बरसात का पानी स्कूल प्रांगण से होकर अतिरिक्त भवन में चला जाता था जिससे स्कूली बच्चे एवं स्टाफ परेशान रहते थे।
 किचन का प्लास्टर भी गिर गया है वर्तमान में बच्चों का भोजन टीन शेड में भोजन बनाने वाली समिति के महिलाओं द्वारा बनाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि 28 वर्ष पहले भवन का निर्माण हुआ था किन्तु आज की स्थिति में भवन जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है फिर भी स्कूल स्टाफ एवं छात्र - छात्राएं बैठने मजबूर हैं। स्कूल प्रांगण से ही लगा पंचायत भवन भी है दोनों का सीमा लगभग 14 डिसमिल है जहां खेल के मैदान का भी अभाव है। प्रेमनारायण साहू प्रधान पाठक ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभाग को स्कूल भवन जर्जर होने तथा अन्य समस्याओं की जानकारी दे दी गई है। ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच श्रीमती कामनी मानिकपुरी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बारे में पंचायत द्वारा शासन, प्रशासन को नये भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति होने पर प्राथमिक शाला को मिडिल स्कूल प्रांगण में निर्माण कराने गांव वालों से सहमति लिया जाएगा। जिससे बच्चों को खेल का मैदान भी सहजता से उपलब्ध हो सके।ज्ञात हो कि पहले भी भवन के जर्जर हालत के बारे में अन्य अखबारों में खबर प्रकाशित हुई है लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है।