तेज हवा और बारिश की वजह से खड़ी धान की फसल हुई बर्बाद, बारिश और हवा ने किसानों की आस पर पानी फेर दिया

तेज हवा और बारिश की वजह से खड़ी धान की फसल हुई बर्बाद

बारिश और हवा ने किसानो की आस पर पानी फेर दिया

सागरपाली– शारदीय नवरात्र और दशहरा के बाद रविवार,सोमवार, के शाम को महासमुंद जिले के विकासखंड बसना के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापूडीह,दुर्गापाली,बिरसिंगपली सागरपाली ,एवं आस पास के क्षेत्रों में रविवार,सोमवार की शाम को तेज हवा बिजली चमक साथ बारिश ने जमकर आफत बरपाया पकने के कगार पर आ चुके धान की फसल को घंटे की बारिश ने नष्ट कर दिया है। तेज हवा और बारिश से किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई। यह देख किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई है। जब फसल पकने का समय हुआ तो फसल बर्बाद हो रही है किसान संकट मे खेतो मे पानी भर जाने से फसल हो रही बर्बाद हवा और बारिश से खेतो मे पानी भर जाने से धान की फसल पानी में पुरी तरह से डुबा हुआ है


जिससे धान की फसल सड़ने की संभावना है और धान की दाना जिससे पुरा नही पक पाऐगा किसानों पर आफत डाल दिया है पहले से ही कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए यह दोहरी समस्या साबित हो रही हैं। बेहतर मानसून से पर्याप्त फसल पाने की आस लगाए किसानों के मंशा पर पानी फिर गया खेती करने वालों में ऐसे भी किसान हैं जिन्होने बैंक से कर्ज लेकर खेती की है। उनके लिए मुख्य आय का माध्यम खेती किसानी ही है। किसानो की कहना है की हर वर्ष इसी समय तेज हवा और बारिश की वजह से खड़ी धान की फसल बर्बाद हो जाती है धान की फसल पकने के मौके पर हो रही बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है। धान की फसल नुकसान के बाद प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की गायी हैं!