अनुसूचित जनजाति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय पहुँचे बिलाईगढ़ कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत
सरसींवा - जैतपुर के बीच जर्जर महानदी पुल को शीघ्र मरम्मत की मांग, कभी भी गिर सकते हैं पुल - नंद कुमार साय
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 20 अक्टूबर 2021, बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में एसटी आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नंदकुमार साय बिलाईगढ़ पहुंचे जहां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ग्रामीण जनों द्वारा उनकी भव्य रूप से आत्मीय स्वागत की गई।
ततपश्चात साहू भवन बिलाईगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। वही बैठक उपरांत नंद कुमार साय ने प्रेस वार्ता लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कवर्धा और पत्थलगाँव की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और दोनों घटनाओं की न्यायिक जांच की मांग की।
वही जशपुर के पत्थलगांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई इस घटना को नंद कुमार साय ने दुःखद बताया साथ ही इस पूरे मामले में पुलिस और प्रदेश सरकार के कथन को भी संदेह के दायरे में रखते हुए गंभीर सवाल भी उठाए और कहा है कि बड़ा ही दुर्भाग्य है की प्रदेश में लगातार बड़े बड़े घटनाएं घटित हो रही है,कवर्धा सहित जशपुर की घटना सरकार की नाकामी है। दुर्गा पूजन के दिन की घटना में वाहन का प्रवेश वर्जित के बावजूद शहर में प्रवेश होना प्रशासन की लापरवाही है,जशपुर जिला इस समय बारूद के ढेर में बैठा है क्योंकि यहां अपराधिक घटनाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के साथ- साथ असामाजिक तत्वों का ध्यान केंद्रित हो चुका है। जिसके कारण आए दिन गलत कार्यों के साथ - साथ बड़ी- बड़ी घटनाएं घटित हो रही है। वही बार्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने में विफल रहे पुलिस विभाग की विफलता पर भी प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भूपेश सरकार से जिले की सुरक्षा का मांग किया है। वही मुआवजा भी मृतकों के परिजनों को अभी तक नहीं मिला और मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा देना उसकी जिम्मेदारी है। लेकिन यहां के मामले को नजरंदाज कर ‘स्वामीभक्ति’ के एजेंडे के तहत वे अपनी सियासत चमकाने और कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए है।
सरसींवा- जैतपुर के बीच जर्जर महानदी पुल की शीघ्र मरम्मत की मांग, कभी भी गिर सकते है ये पुल - नंद कुमार साय
बलौदा बाजार व जांजगीर-चांपा जिले के मध्य जैतपुर-सरसीवां के बीच महानदी पर बना हुआ ब्रिज,जिसकी नींव अत्यंत कमजोर हो चुकी है। इसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मामले को लेकर नंद कुमार साय ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के माध्यम से राज्यपाल अनुसूईया उईके को पत्र लिखा है। पत्र में संदर्भित है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रशासन द्वारा इस ब्रिज को मरम्मत कार्य होते तक आवागमन बंद करा दिया गया था, परंतु विभाग के लापरवाही के कारण मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं हो सका तथा क्षेत्रवासियों के असुविधा को देखते हुए उस ब्रिज को यथा स्थिति में खोल दिया गया और जनता को दिखावा करने के लिये विभाग 2 वर्ष में 5 बार टेंडर निकलवा चुका है परंतु ठेकेदारों से सेटिंग के खेल में ब्रिज का मरम्मत कार्य नहीं करा रही है तथा निर्माण विभाग के द्वारा लोगों के जान माल के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विदित हो कि इस ब्रिज पर कभी भी कोई बड़ी अनहोनी या हादसा होने से कई लोगों की जान जा सकती है और दुर्घटना से पूर्व ही सचेत होकर ब्रिज की मरम्मत कराना अति आवश्यक है। अगर 10 दिवस के अंदर प्रशासन द्वारा ब्रिज का मरम्मत कार्य प्रारंभ नही करती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे।
बघेल और टीएस सिंहदेव गुट के बीच नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट - नंद कुमार साय
ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर नंद कुमार साय ने कहा है कि पहले भी राजनीति देखी जा चुकी है पंजाब में इस तरह के बड़े बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और श्री सिंहदेव दोनों के गुट में सुगबुगाहट है कि वहां पर भी नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की इस सुगबुगाहट के बीच भूपेश बघेल खेमा खुद को मजबूत बताने की कोशिश कर रहा है, जबकि टीएस सिंहदेव अगले मुख्यमंत्री हो जाएंगे। वही आगे श्री साय ने कहा कि दिल्ली में आवाजाही दरबार लगा हुआ है। भूपेश बघेल अपना पक्ष रखने के लिए तमाम विधायक के साथ दिल्ली जा रहे हैं। तो वही टी.एस.सिंहदेव गुट बार-बार कह रहा है कि होगा वही जो हाईकमान तय करेगा। अगर ढाई-ढाई साल बंटवारा है तो इस बंटवारे को जनता के सामने रखे और जनता को स्पष्ट करें। यह ढाई-ढाई साल का सिलसिला पता नहीं कब तक समाप्त होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बिलाईगढ़ विधायक डॉ.सनम जांगड़े ने सम्बोधित करते हुए अभी से बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क करने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और राज्य के श्री बघेल सरकार की हर नाकामियों को उजागर करने हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने की बात कही और आने वाले समय में बलौदाबाजार जिले के चारो सीटों पर परचम लहराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, मण्डल अध्यक्ष धनेश साहू, सियाराम कहार, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक त्रिलोकचंद देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोहर सरजाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत लाल साहू, मण्डल अध्यक्ष बलौदाबाजार ग्रामीण डोमन वर्मा, मण्डल अध्यक्ष सरसींवा झाड़ू लाल साहू, मण्डल अध्यक्ष भटगांव झाड़ू राम चन्द्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भटगांव रेवती चन्द्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंघानिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश देवांगन, बैजू सोनवनी, पूर्व नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष टाईगर कुर्रे,जिला कार्यसमिति सदस्य सावित्री अजगले,जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, अजा मोर्चा जिला महामंत्री संजय सोनवनी, अजा मोर्चा विशेष आमन्त्रित सदस्य देवेंद्र खूंटे, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन वैष्णव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रथ बाई देवांगन, मण्डल महामंत्री श्याम लाल साहू,मण्डल महामंत्री सरसींवा रेशम कुर्रे, अन
अनुसूचित जनजाती मण्डल अध्यक्ष जय सिंह नाग, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुंजराम पटेल, शंकर लाल नायक,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया साहू, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ मण्डल संयोजक प्रहलाद डड़सेना, युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश रात्रे, कन्या शक्ति संयोजिका गनेशी राकेश,सह संयोजिका पूजा वर्मा, अजा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद महिलांगे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नंदू साहू, अजा मोर्चा महामंत्री प्रभुलाल जाटवर, युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेश जायसवाल, आईटी सेल संयोजक ललित बर्मन, सह संयोजक अभिषेक दुबे, कोषाध्यक्ष दुर्गेश साहू, कमलेश कुर्रे, विजय अजगल्ले, रामरतन जायसवाल, किसान मोर्चा महामंत्री गणेश राम यादव, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पंकज सरजाल, मनीष साहू, विशाल चौहान, कमला राजपूत,रेशमा सोनवनी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोमेश बंजारे, दुर्गेश यादव, अभिषेक तांडेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। मंच संचालन मण्डल महामंत्री हेतराम साहू व अभार महामंत्री राधा राकेश ने किया।