मस्तुरी और पामगढ़ विधायक की आतिथ्य में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण

मस्तुरी और पामगढ़ विधायक की आतिथ्य में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण
ग्राम पंचायत भुरकुंडा में मूर्ति स्थापना पर आसपास के जनपद सदस्य, सरपंच व बुद्धजीवी वर्ग हुए सम्मिलित 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मस्तूरी। 19 अक्टूबर 2021, मस्तुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत भुरकुंडा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मस्तुरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विशिष्ट अतिथि पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे मौजूद रही। समता जागृति मंच पामगढ़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई। इस दौरान पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे ने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने से ही समाज व देश का विकास संभव है। बाबा साहब समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्हीं के लिखे संविधान से आज पूरा देश चल रहा है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर राजनीति,शिक्षा और सामाजिक तौर पर जिने के लिए अधिकार दिए है। जिसके कारण आज पूरा समाज बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के संविधान के ऋणी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण यादव जिला पंचायत सदस्य, रज्जू भार्गव ,ओमप्रकाश पैकरा, शीला अशोक दिनकर  जनपद सदस्य, रामप्रकाश भैना, देवी प्रसाद बंजारे, हृदय पैकरा, रंजित भैना, महेश्वर कुर्रे सरपंच, ACC सीमेंट से पी.पी. पांडे व आस पास के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।