राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 24 अक्टूबर 2021, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं समस्त (मुख्य प्रकोष्ट, महिला प्रकोष्ट तथा युवा प्रकोष्ट) जिलाध्यक्षों की त्रैमासिक बैठक प्रदेश कार्यालय - लालबाग होटल के पास रायपुर में 23 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ हुई। जिसमे बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी उपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत प्रदेशाध्यक्ष (महिला युवा) रूबी ठाकुर, प्रदेश सचिव जयशन नागेश व नवीन साहू द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रदेशाध्यक्ष उपाध्याय द्वारा परिचय, कार्य योजना, कर्तव्य एवं दायित्व के विषय पर सारगर्भित जानकारी दी गई, एवं जमीनी स्तर पर आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु उचित परिचर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। साथ ही सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षो द्वारा अपने परिचय के साथ ही जिले मे मजदूरों, श्रमिकों की स्थिति, उनको शासन, प्रशासन द्वारा जारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव, जिला स्तर पर श्रम अधिकारियों द्वारा उपेक्षित किये जाने के कारणों, आदि विषयों पर गहन चर्चा किया गया। साथ ही संगठनात्मक विस्तार की सर्व सम्मति से कार्य योजना तैयार की गई।
अंतिम में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने अपने उदबोधन के माध्यम से सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षो को आश्वस्त किया गया की इंटक की छवि जिस तरह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, उसके सम्पूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित की गई है।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विवेक कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अवैधानिक दुरूपयोग करने वाले सभी लोगो पर उचित कानूनी कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय के विधिसम्मत मार्गदर्शन में करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य, युवा व महिला प्रकोष्ठ के अधिक संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री अनंत ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री उपाध्याय की सहमति से बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।