दशहरा उत्सव केड़ार में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 17 अक्टबर 2021, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र में दशहरा उत्सव के अवसर पर ग्राम केडार में ग्राम्य देवी दरहा दाई की पूजा अर्चना कर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हो कर भगवान श्रीराम चन्द्र ,लक्ष्मण स्वरूप की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की और रावण दहन किये। जहां प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिका बिनोद भारद्वाज, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवं जेल संदर्शक राकेश पटेल ,डॉ.डी.डी साहू ,सरपंच श्रीमती हितेश कुशल साहू,आत्माराम साहू , रामगोपाल साहू,लोचन साहू , कुशल साहू , यादराम साहू सहित पंच गण एवं ग्रामवासियों तथा आगंतुकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।