सामाजिक जागरूकता एवं महिला सम्मान समारोह जैजैपुर में आयोजित किया गया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जैजैपुर। 17 अक्टूबर 2021, जिले जांजगीर चांपा के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर में विगत दिनों 10 अक्टूबर 2021 को सतनाम भवन में सामाजिक जागरूकता एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मूर्ति पूजा करने से बेहतर होगा कि हमारा समाज उन नारियों का सम्मान करे जो हमें प्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा, सम्मान , सम्पत्ति प्रदान करने के साथ ही साथ हमें सुरक्षा प्रदान करती हैं।
जैसे - 1. मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिका, महिला पुलिस,नर्स और डाक्टर्स, महिला संगठन बन कर सामाजिक सेवा करने वाली महिलाएं, महिला वकील और जज , महिला सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य किसी भी विभाग व सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं, पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता के बुजुर्ग माता-पिता इन सभी का सम्मान करना।
2. प्रति वर्ष क्वांर मास की नवरात्रि में नौ दिनों तक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज विकास खंड जैजैपुर के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह आयोजित करेगी।
3. इस मुहिम को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा।
4. निर्जीव मूर्ति हमें प्रत्यक्ष रूप से कुछ भी प्रदान नहीं करती हैं, अप्रत्यक्ष रूप से कुछ प्रदान करती भी हैं या नहीं इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन जिंदा देवीयां महिलाएं हमारी माताएं ,बहनें प्रत्यक्ष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, संपत्ति, अधिकार सुरक्षा, सम्मान और जीवन जीने के लिए अच्छा भोजन प्रदान करती हैं। मनुष्य के जीवन में आने वाले सारे सुख और दुख में साथ खड़ी होती हैं, इसलिए सतनामी समाज जिंदा देवीयों का सम्मान करने की शुभारंभ करना उचित माना है।
विभिन्न स्थानों से पहुंचे महिलाओं का सम्मान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज विकास खंड जैजैपुर के पदाधिकारियों की सहयोग से की गई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के प्रमुख समाज सेवक वरिष्ठ गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के बताएं सत मार्ग पर चलने सभी लोग संकल्प लें और उनके सतोपदेश अमृत वाणी को आत्मसात करने से मानव जीवन का विकास कल्याण होगा।