सतनामी समाज के बैठक संपन्न,31अक्टूबर को आयोजित होगी सरायपाली(बालसी)में जिलास्तरीय महासभा

*सतनामी समाज की बैठक सम्पन्न*

*31 अक्टूबर को आयोजित होगी सरायपाली (बालसी)में जिलास्तरीय महासभा*

*सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारी करेंगे शिरकत*

*सरायपाली:-* सतनामी समाज विकासखण्ड सरायपाली परिक्षेत्र की एक आवश्यक बैठक 10 अक्टूबर को बालसी(सरायपाली) सतनाम भवन में रखी गयी।सतनामी समाज जिला इकाई महासमुंद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दौलत प्रसाद रात्रे ने बताया कि सतनामी समाज मे एकता अखण्डता स्थापित करने तथा समाज मे युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार व समाज के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने को लेकर आसपास के सामाजिक प्रतिनिधियो व युवा वर्गों से चर्चा कर आगामी 31 अक्टूबर को सरायपाली में सतनाम सम्मेलन आयोजित करने हेतु प्रारम्भिक चर्चा कर निर्णय लिया गया।
सतनाम सम्मेलन में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई ।बैठक में प्रमुख रूप से रोशन भास्कर,उसत राम रात्रे,पुनीत खुटे,खगेसर भारगे, जवाहर लहरे,धनुरजय रात्रे,सीताराम,नरेंद्र रात्रे,सुंदरलाल,रतन, संकीर्तन खुटे तोषराम, गोकुल,राधेश्याम, झसकेटन, घनश्याम सहित सामाजिक जन उपस्थित थे