आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम बाना में संपन्न
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग।18 सितंबर 2021, जिले रायपुर के विकास खंड व जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत बाना में विगत दिनों 15 सितंबर 2021 को आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जागरूक शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जगदीश कुमार संत के टीम द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं को लेकर उनके उपचार करते हुए आयुर्वेदिक दवाई का निशुल्क वितरण उपस्थित ग्राम पंचायत बाना के ग्रामीण जनों को की गई।
आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जागरूक आयोजन शिविर में ग्राम बाना के महिलाओं पुरुषों ने भाग लेते हुए अपनी विभिन्न बीमारियों परेशानियों को अवगत कराते हुए उपचार का लाभ उठाएं। जिसमें ग्राम के प्रमुख सरपंच श्रीमती सुनीता मेहर, उप सरपंच श्रीमती अनीता बेनी राम साहू, सचिव कौशल साहू एवं पंच गण सहित ग्राम वासियों की गरिमा मय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।