प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कोरबा। 24 सितंबर 2021,
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनन्त ने कोरबा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं नगर पालिका दीपका की नगर पालिका अध्यक्ष को कोरबा जिलाध्यक्ष (महिला) की महती जिम्मेदारी संतोषी दीवान जी को सौंपी है पत्र में अनन्त ने कहा है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। ताकि संगठित और असंगठित क्षेत्र के गरीब,और दबे-कुचले वर्ग को राहत मिल सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोषी दीवान ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनन्त सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगी उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही इसकी समस्त कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि संतोषी दीवान जी सहज, सरल एवं सुसंस्कृति स्वभाव की महिला है, कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी महज ही काबिले तारीफ है, जिसने योग्य, शिक्षित एवं जिम्मेदार महिला को श्रमिकों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है, निश्चित ही इनकी नियुक्ति से सबसे ज्यादा लाभ श्रमिक वर्ग को होगा चाहे वे संगठित वर्ग के हो या असंगठित वर्ग के, सबकी सुरक्षा एवं न्याय की रक्षा करने मे अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगी।