डॉ. सूरज कोसरिया को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 19 सितंबर 2021, कोरोना योद्धा डॉ.सूरज कोसरिया (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ) का विगत दिनों 24 मई 2021 को कोविड 19 में कोरोना से निधन हो गया था। आज उनके गृह ग्राम साजापाली (महासमुंद ) में सामाजिक कार्यक्रम मृत्यु भोज का आयोजन रखा गया था। आज सपरिवार अपने बच्चों के साथ साजापाली गांव में यज्ञेय हंश वैभव,भावेश,अधिवक्ता पालेश्वर बनज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोरोना योद्धा डॉ. कोसरिया को सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।
डॉ.कोसरिया का जन्म 14 मई 1967 को स्व.लक्ष्मण कोसरिया माता सुसीला,फूलबाई कोसरिया के घर जन्म हुआ था, वे बचपन से ही होनहार छात्र रहे। वे आयुर्वेद की पढ़ाई कर बी ए एम एस की और 2007 में अपनी सेवा देना शुरू किये वही 2009 - 10 में कोल्हियादेवरी व वर्तमान में गडफुलझर में अपनी सेवा दे रहे थे। कोरोना काल के समय पिथौरा हॉस्पिटल में कोविड वार्ड में अपनी सेवा देते हुए कोरोना संक्रमित हो गए थे ,और कोरोना से उनकी निधन हो गई वे अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गए कोरोना योद्धा डॉ.सूरज कोसरिया को सादर नमन की गई। जिसमें डॉ.भूषण लाल जांगड़े पूर्व राज्य सभा सांसद ने भी डॉ.सूरज कोसरिया को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया।