प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 22 सितंबर 2021, किरोड़ी मल नगर का सुयश समान्य भृत्य कार्तिक राम चौहान का छोटा पुत्र अंकित चौहान ने छत्तीसगढ़ पी एस सी परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 308 वां रैंक हासिल करते हुए सहकारिता विस्तार अधिकारी का पद संभालने का स्थान प्राप्त कर किरोड़ी मल नगर कोकड़ी तराई का मान बढ़ाया है। उनके इस उपलब्धि पर पूरे नगर खास कर ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान में उत्साह का महौल है। अंकित चौहान के इस उपलब्धि पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ज्वाइन के बाद भी उसे और रैंक सुधार के लिए आगे परीक्षा देना चाहिए। अंकित चौहान ने सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर चयन होने पर उक्त उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता भाई के साथ पूर्व डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार अग्रवाल और पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी को अपना प्रेरणा स्रोत बताया।