गृहमंत्री श्री साहू से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों ने की सौजन्य भेंट

 गृहमंत्री श्री साहू से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों ने की सौजन्य भेंट

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 18 सितम्बर 2021,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास कार्यालय रायपुर में पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने पुष्प गुच्छ से गृह मंत्री श्री साहू का स्वागत किया। गृह मंत्री ने सभी उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।