कोडार जलाशय इको पर्यटन केन्द्र
सैलानियों को टेटिंग एवं बोटिंग के साथ हर विभाग उपलब्ध करा रहा जरूरी सुविधाएं
दिव्यांग एवं वृद्ध सैलानियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर की सुविधा
वहीं नगर पालिका द्वारा वन चेतना केन्द्र को साफ-सुथरा रखने के लिए गीला सूखा कचरा रखने के लिए अलग-अलग डस्टबिन स्थापित किए गए है। हर विभाग के अधिकारी सैलानियों की जरूरत के हिसाब से सामग्रियां उपलब्ध करा रहें हैं। जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा पर्यटन वन चेतना केन्द्र सैलानियों के लिए राज्य सरकार की योजना उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक, पॉम्प्लेट एवं अन्य प्रचार सामग्री रखी जा रही है। जिससे आने वाले सैलानी राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हो सके और उसका लाभ उठा सकें।
मालूम हो कि इको पर्यटन केन्द्र में 39 लाख की लागत से काम कराया गया है। कोडार जलाशय में नौका विहार के लिए बोटिंग की सुविधा सैलानियों को उपलब्ध है। वही कम दाम पर टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किए गए है। फिलहाल चार टेंटिंग लगाए गए है। जिसमें एक टेंटिंग में दो व्यक्तियों के सोने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है। बीते 25 नवम्बर को संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने इसका लोकार्पण किया था। कोडार जलाशय नेशनल हाईवे-53 से नजदीक होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को यहां शुकून का अनुभव होता है। जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने के इंतजाम भी किए गए है।