सरसीवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन में शामिल हुए: चंद्रदेव प्रसाद राय

सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 18 अप्रैल 2023, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के सरसीवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन में चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची माताओं - बहनों व महिलाओं ने चंद्रदेव प्रसाद राय का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। चंद्रदेव प्रसाद राय ने सभा को सम्बोधन के दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने की बात कही और भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जताया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे माताओं - बहनों ने अपने दोनों हाथ को उठा कर बिलाईगढ़ में आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः बिलाईगढ़ विधायक के रूप में जीताने के लिए संकल्प लिया।