छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 13 अगस्त 2022,
बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में लोक संस्कृति मित्रता का पर्व भोजली विसर्जन कार्यक्रम में चंद्रदेव राय विधायक एवं संसदीय सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गांव के महिलाओं बालिकाओं ने अपने घर से मिट्टी की बर्तनों और कांस स्टील की थाल और बांस की टोकरी में अंकुरित गेहूं की पीले रंग से सुशोभित पौधे भोजली को लेकर मुहल्ले की गलियों में एक लंबी कतारें में चलती हुई ग्राम देव की मंदिरो में पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। साथ ही लोक संस्कृति परंपरा में प्रसिद्ध भोजली गीत प्रस्तुत किए गए। मांदर झांझ की थाप मधुर लोक गीत संगीत चारों ओर गूंजते रहे।
इसी बीच भोजली को तालाबों में गंगा मां के गोंद में दे कर विसर्जन किया गया। उपस्थित महिलाओं बालिकाओं जन समूह सभी लोगों को क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय ने भोजली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। जिसमें आस पास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन प्रतिनिधि गण अधिक संख्या में शामिल हुए।