ग्राम चिवराकुटा से डोंगररक्सा 6.3 कि.मी. मार्ग निर्माण कार्य का किस्मत लाल नंद ने किया भूमि पूजन


छत्तीसगढ़ महिमा सरायपाली। 13 अगस्त 2022, विधान सभा क्षेत्र सरायपाली के ग्राम चिवराकुटा से डोंगररक्सा 6.3 कि.मी.मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 862.71 लाख रूपए की भूमि पूजन किस्मतलाल नंद सरायपाली विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया जो कि क्षेत्र के ग्रामीणों जनों द्वारा कई वर्षों से सड़क निर्माण कार्य के लिए मांग किया जा रहा था। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली किस्मतलाल नंद,अध्यक्षता श्रीमती फूलकुमारी बरिहा जनपद पंचायत सदस्य सरायपाली,विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण सरायपाली,बल राम भोई अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेेस छूईपाली सरायपाली,जितेन्द्र सिदार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर, चंद्रिका सिदार जनपद पंचायत सदस्य सरायपाली,श्रीमती सूर्यकांति बरिहा सरपंच चिवराकुटा के ग्रामीणों और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे जन प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में  भूमि पूजन  कार्यक्रम संपन्न हुआ।