छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 12 जुलाई 2022, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत मुख्यालय व तहसील भटगांव से लगे ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में मौसम परिवर्तन बारिश कारण कुछ ग्रामीण जनों को डायरिया बीमारी से प्रभावित हैं जिनका उपचार नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे हैं।
इस दौरान नगर पंचायत भटगांव के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में जन जागरूकता कैंप लगा कर ग्राम वासियों को स्वच्छता रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की अपील किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से बिलाईगढ़ एसडीएम के.एल.सोरी और करूणा आहेर तहसीलदार भटगांव शामिल हो कर आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत भवन मुख्यालय का निरीक्षण कर स्वच्छता रख रखाव का जायजा लेते हुए ग्रामीण जनों से विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा किया गया। उन्होंने डायरिया बीमारी से प्रभावित पीड़ित के परिजनों और ग्रामीण जनों से मिल कर उनकी स्वास्थ्य की हाल चाल जाना मौसमी बारिश में स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां बरतने को कहा। इस दौरान दिलहरण सिंह सिदार सुपरवाइजर, शंकर यादव, दुर्गेश देवांगन, विजय बंजारे आरएचओ, हेत राम भारती सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा, ग्राम पंचायत के सचिव हुलेश राम साहू,शिव भारती प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, सहित ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।