"चित्र नर्सरी निर्माण बड़े नवा तालाब सामने अतिक्रमण"
छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 12 जुलाई 2022, जिले बलौदा बाजार अंतर्गत विकास खंड व तहसील मुख्यालय बिलाईगढ़ से लगे 12 किलो मीटर दूरी पर स्थित आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह के गौठान नर्सरी स्कूल अहाता निर्माण स्थल शासकीय भूमि नक्शा खसरा नंबर 147/1 प.ह.नं.02 पर गत दिनों बिलाईगढ़ तहसील दार श्रीमती नमिता मारकोले ने अपने राजस्व विभाग के दल बल के साथ मौके पर वहां पहुंच कर अतिक्रमण किए गए मुख्य स्थलों की निरीक्षण कर विस्तृत रूप से जानकारी ली।
"चित्र गौठान निर्माण स्थल मार्ग पर बौंड्रिवल कर अतिक्रमण"
ग्राम पंचायत में मवेशी चराने गौठान निर्माण कार्य नहीं होने से ग्राम पंचायत उचित मूल्य दुकान भवन नहर पार और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अहाता अंदर मवेशी चराने की अव्यवस्था को जान कर नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत परसाडीह के कोटवार को तहसीलदार ने दौरे से पूर्व तत्काल निर्देश दिए थे कि पूर्व में प्रस्तावित गौठान नर्सरी स्कूल अहाता निर्माण शासकीय भूमि पर बल पूर्वक जबरन बेजा कब्जा कर ग्राम पंचायत की जनहित निस्तारी कार्य प्रभावित करने वाले अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस जारी के माध्यम से उपस्थिति हो कारण बताएं।
जिसके पहल में तहसील दार ने शासकीय भूमि पर किए गए बेजा कब्जा स्थलों का निरक्षण कर जायजा लेते हुए उपस्थित अतिक्रमण कर्ताओं को अपना बेजा कब्जा हटाने की हिदायद दिए।
ज्ञात हो कि स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता सेनानी प्रथम अंतरिम संसद सदस्य पूर्व मंत्री विधायक सांसद के गृह ग्राम होते हुए भी आज देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी वर्तमान सरकार के 4 वर्ष प्रगतिरत होते भी अत्यंत पिछड़ा हुआ हैं आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह। जहां पूर्व सरपंच लैन दास मानिकपुरी के कार्यकाल 2005-09 के बीच 3 दिवस प्रस्तावित गौठान नर्सरी निर्माण कार्य मनरेगा योजना अंतर्गत कराएं गए थे।
इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अहाता निर्माण अधूरे प्रक्रियाधीन थे जिन्हे कुछेक अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अपने स्वार्थ सिद्ध करने खेती बाड़ी बना फसल बुवाई खलियान बना कर जनहित कार्यों को प्रभावित किया जा रहा था।
जिनके पहल में दीपेंद्र कुमार जाटवर ने नव निर्वाचित ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच के पदभार ग्रहण करते ही ग्राम पंचायत में क्रमांक 01 प्रस्ताव कर 06/03/2020 को अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। जिनके आधार पर प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव में गांव की जनहित समस्याओं को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर शासन प्रशासन को पहल करने अवगत कराया गया था।
जिस पर टी.एस.सिहदेव मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा संचनालय इंद्रावती भवन मंत्रालय रायपुर को निर्देशित किया था।
उनके द्वारा संबंधित जिले बलौदा बाजार के जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ को सख्त कार्रवाई करने निर्देश दी गई। जिले कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ ने उनके परिपालन में एसडीएम,तहसीलदार,सीईओ बिलाईगढ़ को शीघ्र अतिक्रमण हटा कर गौठान नर्सरी स्कूल अहाता निर्माण कार्य कराने निर्देश दिए थे।
जन चौपाल कार्यक्रम में चंद्रदेव प्रसाद राय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव ने जनहित में गौठान नर्सरी स्कूल अहाता निर्माण कार्य को शीघ्र पहल करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी को दिए गए थे। जिनके पालन में हल्के पटवारी द्वारा निरक्षण कर अतिक्रमण कर्ताओं को अवगत कराया जा चुका था।
उसके बाद भी जनहित कार्यों को प्रभावित कर अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा बारिश होते ही शासकीय भूमि पर फसल बुवाई की गई।
जिसको मौके देख कर तहसीलदार श्रीमती नमिता मारकोले ने अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर शीघ्र ग्राम पंचायत सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर को नोटिस जारी करने कहा गया। शासन प्रशासन द्वारा दिए निर्देश की पालन करते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की सहयोग से शीघ्र गौठान नर्सरी स्कूल अहाता में हुए अतिक्रमण स्थल को मुक्त करा ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही गई हैं। जिससे अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संपादकों को खबर प्रकाशित करने पर पहल हो रहे हैं कर द्वेष भावना रखते हुए धमकी दे कुट रचना साजिश कर हानि पहुंचाने की अंदरुनी फिराक में भी लग गए हैं। विधान सभा क्षेत्र कार्यालय उक्त दोनों प्रेस का संचालित होने पर यहां की जन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन प्रशासन द्वारा निराकरण करने अवगत कराया गया। जो जनहित कार्यों को प्रभावित कर अपने स्वार्थ सिद्ध में लिप्त शासकीय भूमि पर कब्जा किए लोगों को नागवार गुजर रहे हैं। पत्रकारों को हमेशा ग्रामीण शहरी क्षेत्रों या विभिन्न शासन प्रशासन की मुख्य गतिविधियों को लेकर समाचार प्रकाशित करने पर अनेकों समस्याओं चुनौतियों का सामना करना पड़ता रहता हैं। पत्रकारों की जीवन चुनौती पूर्ण ही रहता हैं उन्हे जनहित कार्यों में सफलता हासिल करना सर्वोपरि संतुष्टि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण होना सार्थकता सिद्ध करना होता है।