नव निर्मित पुलिस चौकी लवन का संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने किया लोकार्पण

 छत्तीसगढ़ महिमा लवन। 15 जुलाई 2022, जिला बलौदा बाजार के थाना कसडोल अंतर्गत संचालित पुलिस चौकी लवन की मुख्य मार्ग से लगे स्थल पर नव निर्मित भवन का कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने गत दिनों 8 जुलाई को लोकार्पण किया।
इससे पहले पुलिस चौकी पुराने भवन तहसील कार्यालय सामने संचालित होते रहे थे जहां लोगों को पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध नहीं होते थे पर नवीन पुलिस चौकी भवन लंबे चौड़े मुख्य मार्ग से लगा स्थल पर निर्मित व्यवस्थित होने से आम जनता को पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध होते दिख रहे हैं। पुलिस चौकी के प्रांगण के सामने चारो ओर वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध सुसज्जित किए गए हैं। बारिश के कारण राबिस मिट्टी गीले होने से आवागमन में कीचड़ से थोड़ा परेशानी हो रही हैं। जिन्हें आम जनता की सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान पुलिस चौकी स्टॉफ लवन द्वारा देते हुए सार्थक प्रयास किया जा रहा हैं।
संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने पुलिस चौकी बस्ती अंदर पुराने भवन में संचालित होते रहे थे। अब नवीन पुलिस चौकी भवन निर्माण हो जाने से लोगों को उनके मांग अनुरूप कार्य हो जाने से सभी के चेहरे पर खुशी झलक रहा हैं।
पुलिस चौकी भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दीपक कुमार झा पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार ने अध्यक्षता किया वहीं विशिष्ट अतिथि मीना बार्वे अध्यक्ष नगर पंचायत लवन, पीताम्बर सिंह पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार, सुषमा दास अनुभागीय अधिकारी पुलिस बलौदा बाजार, हितेश जंघेल थाना प्रभारी पुलिस चौकी लवन सहित पूरे पुलिस चौकी स्टाफ लवन और आस पास के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।