नगर पंचायत कसडोल के मिनीमाता स्कूल परिसर बारिश के पानी से तालाब के रूप में तब्दील हो चुका हैं

 छत्तीसगढ़ महिमा कसडोल।15 जुलाई 2022,
 नगर पंचायत कसडोल के मिनीमाता शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी भरने से छात्रों को विभिन्न समस्याओं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की स्थिति पहली बार नहीं,गत कई वर्षों से बरसात के समय हो जाती हैं। बरसात समाप्त होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी सुध भी नहीं लेते,जिसके कारण ये समस्या जस का तस बनी हुई है। यह स्कूल सन 1984 में निर्मित किया गया था, लेकिन अब हल्की बारिश होने से स्कूल प्रांगण में जल जमा हो जाता है। जिम्मेदार सिर्फ त्वरित पानी निकासी के लिए हाथ पैर मार रहे हैं, लेकिन यह पहला वर्ष नहीं जब स्कूल में पानी भराव हुआ हो। यह स्थिति हर वर्ष निर्मित होती है,इसके बावजूद जिम्मेदार जल भराव की पूर्ण समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। इधर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एमएल नायक ने बताया कि मिनी माता स्कूल में पानी भरने का मुख्य कारण आस पास मकान,दुकान बन जाने से मकान का लेंथ ऊपर हो गया और स्कूल कैम्स नीचे होने के कारण नाली से पानी की निकासी नहीं होती, जिसके कारण स्कूल में बरसात के समय में पानी भर जाता है, साथ नगर पंचायत द्वारा नाली की ठीक तरीके से सफाई नहीं कराया जाना भी मुख्य कारण बनता है।
     नाली की सफाई करवाई जा रही
स्कूल के अंदर एवं कैम्पस मे पानी भर जाने से छात्राओ को बैठने और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वछता निरीक्षक द्वारा पानी निकासी के लिए नाली की साफ सफाई करवाई जा रही है, शाम तक पानी खाली हो जाएगा।
        अनुराधा राजमणि,
 सीएमओ नगर पंचायत कसडोल