श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने भगवान लक्ष्मीनारायण, महाप्रभु जगन्नाथ,बलभद्र, सुभद्रा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली का किया कामना

                लक्ष्मी नारायण लहरे
 छत्तीसगढ़ महिमा कोसीर। 10 जुलाई 2022 सारंगढ विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने अपने 3 दिवसीय रायपुर प्रवास के वापसी के दौरान सर्वप्रथम रथ महोत्सव के अवसर पर कोसीर में शामिल हुई।
 जहाँ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी चन्द्रा, जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, 
जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश रत्नाकर, हरिकिशन जायसवाल,ओम चन्द्रा पंच, सेवक पटेल,विजय महिलाने, गोल्डी लहरे के साथ भगवान लक्ष्मीनारायण व अपने मौसी घर से लौटे प्रभु जगन्नाथ,बलभद्र व सुभद्रा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए उन्नति व खुशहाली का किया कामना।
उल्लेखनीय हो कि कोसीर स्थित प्राचीन भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रभु जगन्नाथ की होती है पूजा पाठ गांव में रथ उत्सव मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने से व्यक्ति को 100 यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलता है और जीवन से जुड़े तमाम सुखों को भोगता हुआ अंत में मोक्ष को प्राप्त होता है। यही कारण है कि देश-दुनिया से लोग अपनी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना लिए इस रथयात्रा में शामिल होते हैं। परम्परगत रथ उत्सव को मनाया जाता है। कोसीर गांव का रथ उत्सव रथ यात्रा सबसे प्राचीन है यहां आस -पास गांव के लोग रथ उत्सव को देखने आते हैं और यहाँ 100 वर्ष से भी अधिक पुराने लक्ष्मी नारायण मंदिर है जो चन्द्रा समाज की धरोहर है। यही प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति मन्दिर में रहती है इस परंपरा को उनके पूर्वज निभाते आ रहे है और वर्तमान में भी लक्ष्मी नारायण मंदिर से ही रथ यात्रा निकलती है और उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
पिछले एक दशक पूर्व से रथ के जगह अब ट्रैक्टर ने ले ली है और ट्रैक्टर में ही जगन्नाथ प्रभु को पूरे गांव में घुमाया जाता है। वही गांव के गलियों में पूजा - पाठ किया जाता है और लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक पर नर्तक दलों द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है जिसका लुप्त उठाने गांव और आस पास गांव के लोग अधिक संख्या में आते है।